मारपीट में तीन लोग घायल, दोनों पक्षों ने थाना में दिया आवेदन
खगडि़या, अप्रैल 29 -- बेलदौर । एक संवाददाता भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट में एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घायलावस्था में सबों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। घटना बुधवार को कैंजरी पंचायत के गवास विंदटोली की बताई जा रही है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है। घायलों में एक पक्ष के बमबम सिंह, रेशमा देवी एवं प्रिया कुमारी का नाम शामिल है। घायलों के मुताबिक जमीन खाली करने को लेकर उत्पन्न विवाद में राजेन्द्र सिंह एवं उसके परिजनों ने घटना को अंजाम दिया। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.