बिहारशरीफ, मार्च 5 -- मारपीट में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी चेवाड़ा, निज संवाददाता। होली के दौरान नगर पंचायत सदर बाजार में हुई मारपीट की घटनाओं में तीन लोग गंभीर रुप से जख्मी हो गये। शाम के लगभग सात बजे सदर बाजार में सुनील साव की दुकान के आगे लगे बेंच को कुछ युवकों द्वारा तोड़ दिया गया। विरोध करने पर सुनील कुमार को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। वहीं, उत्तर मोहल्ले के अरविंद यादव और अमर पासवान जख्मी हो गये। थानाध्यक्ष देव कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.