सीवान, अप्रैल 29 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के सोंधानी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मंगलवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इस मामले में रिक्की कुमार साह के आवेदन पर थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने अपने पड़ोसी मो. मंसूर अली, उसके दो पुत्र मो. सरवर अली और रिजवान अली को आरोपित किया है। उसने सभी पर मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.