गोंडा, दिसम्बर 31 -- रुपईडीह। शराब की दुकान के पास पेशाब करने पर सेल्समैन सहित तीन लोगों द्वारा मारने पीटने की शिकायत अवधेश पांडे ने पुलिस से की। कौड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिछुड़ी के निवासी अवधेश पांडेय ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर कहा कि रामापुर बाजार से अपने घर आते समय अंग्रेजी शराब की दुकान के पास खड़ा होकर पेशाब कर रहा था तभी अंग्रेजी शराब के सेल्समैन नीरज तिवारी सहित तीन नाम पता अज्ञात लोगों ने मारा पीटा तथा जान से मार डालने की धमकी दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बिछुड़ी के अवधेश पांडे के शिकायती पत्र पर सेल्समेन सहित तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर घायल को चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...