मारपीट में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 8 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। दिलीपपुर में शनिवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के अनुभव पांडेय, संजय पांडेय तथा निशा पांडेय रॉड और लाठी के हमले से घायल हुए। दूसरे पक्ष से नीरज, सोनू तथा राधिका घायल हुए। सूचना पर मौके पर पहुंची दिलीपपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसओ दिलीपपुर बलराम सिंह ने बताया कि संजय पांडेय की तहरीर पर कप्तान पांडेय, सोनू सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.