गिरडीह, मार्च 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के घसकरीडीह गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की दो महिलाएं घायल हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने घायल राधा देवी 52 वर्ष तथा सुमित्रा देवी 60 वर्ष को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां दोनों के उपचार के बाद राधा देवी पति टिपलाल वर्मा को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह भेज दिया गया।इधर, इसी गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष की गंगा देवी 60 वर्ष तथा कमल सिंह 62 साल घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। बताया कि दोनों मामलों की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.