मारपीट में तीन महिलाओं पर केस दर्ज
भदोही, जून 23 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के डुहिया गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना में एक महिला समेत पांच लोगों के घायल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस को दी गई तहरीर में डुहिया निवासी बिन्दु देवी पत्नी राकेश कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि 18 जून की रात करीब नौ बजे वह मंदिर में पूजा कर रही थीं। इसी दौरान गांव की रीता देवी, संगीता उर्फ तनुजा तथा उर्मिला देवी वहां पहुंचीं और विवाद करने लगीं। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे सुनीत कुमार शुक्ला, मनोज शुक्ला, श्याम कुमारी और कैलाश नाथ शुक्ला पर भी हमला किया गया, जिससे वे घायल हो गए। पक्षों में जमीनी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.