मारपीट में तीन भाई घायल, कार्रवाई की मांग
लखीमपुरखीरी, जून 20 -- नगर के मुन्नूगंज मोहम्मदी रोड निवासी बब्लू शाह ने कोतवाली में कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। बब्लू शाह का कहना है कि वह अपने भाइयों और साथी छोटू राजपूत के साथ शाम के समय पब्लिक इंटर कॉलेज मैदान में मैच देखने गए थे। इसी दौरान वहां दुकान लगाए बैठे अंकित पुत्र अनुराग शाह एवं अमन उर्फ छोटू शाह से सामान खरीदा गया, जिसका भुगतान ऑनलाइन किया गया था। आरोप है कि भुगतान को लेकर विवाद हो गया। बब्लू का कहना है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पहले छोटू राजपूत के कपड़े फाड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच बचाव करने पहुंचे बब्लू शाह और उनके भाइयों पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि शिवम शाह के सिर पर और दीपेन्द्र की गर्दन पर चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.