मारपीट में तीन नामजद दो अज्ञात पर मुकदमा
गंगापार, जून 14 -- प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिरजहापुर सिंगौर निवासी सुशील कुमार एडवोकेट ने पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 3 मई की शाम उसका छोटा भाई संजय और बहन प्रियंका घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.