समस्तीपुर, फरवरी 28 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में क्लोजर गांव के कुलदीप पासवान के पुत्र जितेंद्र पासवान, कल्याणपुर गांव के बेचन राम के पुत्र सुनील कुमार एवं बलुआहा गांव के अजय बैठा के पुत्र मिथलेश कुमार शामिल हैं। परिजन की मदद से सभी जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र कुमार एवं मिथिलेश कुमार को सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ बीके ठाकुर ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.