मधुबनी, अप्रैल 10 -- राम लखन यादव लखनौर। लखनौर थाना के गुणाकरपुर में हुई मारपीट में दो महिला सहित तीन लोग जख्मी हो गए। घटना गुरुवार को शाम में हुई। जख्मियों में शिव प्रकाश यादव,नीलम देवी एवं पुनम देवी शामिल हैं। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है।जख्मी मधेपुर थाना के पचही गांव के निवासी हैं।वे अपने माता-पिता और बहनों के साथ ननीहाल गुणाकरपुर गांव में नाना के घर में रहते हैं। गुरुवार को संध्या में अचानक पीड़ित के चचेरे मामा अपने परिजनों के साथ मिलकर उन पर हमला कर गाली गलौज करने लगा। मना करने पर आक्रोशित हो कर मारपीट करने लगे। पीड़ित के माता-पिता काम करने बधार गये थे। परिजनों ने जख्मियों को लखनौर अस्पताल पहुंचाया। लखनौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी चन्द्र मोहन यादव एवं बौकु यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ग...