लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- जेबीगंज। पसगवां थाना क्षेत्र के सरौनिया गांव में रघुवीर सिंह को गांव के ही शिवा सिंह, शिव कुमार सिंह, बृजपाल, बिटोली देवी ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से पीट दिया। मोहल्ले के लोग बचाने आये तो उन्हें भी मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना के बाद पसगवां कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूचना में बताया कि घटना शनिवार की शाम की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.