सासाराम, जनवरी 4 -- नोखा। थाना क्षेत्र के मौना टोला गांव में शुक्रवार शाम आपसी विवाद दौरान हुई मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग ज़ख़्मी हो गए। दोनों तरफ से दिए गए आवेदन पर पुलिस त्वरित कार्यवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि उक्त गांव में कहसुनी के बाद हुई मारपीट में तेतरी कुंअर, सूरज चौधरी, प्रभु चौधरी के सिर में चोट लगी है। दोनों तरफ से दिए गए आवेदन के आलोक में एक पक्ष के मनोज चौधरी, प्रभु चौधरी तथा दूसरे पक्ष के तेतरी कुंअर व विकास कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.