अयोध्या, दिसम्बर 8 -- बीकापुर। सब्जी खरीदने बाजार गए युवक को मारने पीटने और धमकी देने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तोरोमाफी निवासी विवेक शुक्ला ने बताया कि दो दिसंबर को वह अपने गांव की बाजार दराबगंज में सब्जी लेने गया था। उसी समय तोरो माफी सीताकुंड निवासी मिथुन भी आ गया और गाली गलौज करने लगा। मना किया तो मिथुन द्वारा उनके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोपी मिथुन के साथ दो लोग और थे। जब भीड. इकट्ठा हुई तब मिथुन जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इंस्पेक्टर अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.