बलिया, मार्च 28 -- बलिया, संवाददाता। सुखपुरा में मारपीट के दौरान ट्रक चालक की मौत के मामले में पुलिस ने गुरुवार को घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। करमपुर मार्ग पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बेल्चा भी बरामद कर लिया। इस मामले में फरार चार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।बीते 24 मार्च को सुखपुरा क्षेत्र के घोसवटी निवासी 50 वर्षीय विजय कुमार यादव अपने ट्रक में लदी बालू को गिराने के बाद गड़वार- सुखपुरा मार्ग पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर रहे थे। ट्रक का पहिया फुटपाथ पर पसरी गिट्टी पर चढ़ जाने के कारण आसपास के कुछ लोग गाली- गलौच और मारपीट करने लगे। इस दौरान विजय यादव के सिर में गंभीर चोट लग गई। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के पुत्र अभिषेक यादव क...