मोतिहारी, अप्रैल 21 -- मोतिहारी। मारपीट में जख्मी किशोरी की इलाज के क्रम में मौत हो गई। मृतका सीतामढी जिला के बैरगनिया थाना क्षेत्र के जमुआ मधु छपरा वार्ड 10 निवासी हसीन अख्तर देवान की पुत्री समीना खातून (14) थी। सदर अस्पताल में मौत की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सोमवार को गांव में हुई मारपीट में समीना खातून गंभीर रुप से जख्मी हो गई थी। उसे आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए ढाका लाया। जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर स्थिति में मोतिहारी रेफर कर दिया था। इलाज के लिए परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...