मारपीट में जख्मी अधेड़ ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, बकरी को लेकर विवाद होने की चर्चा
मधेपुरा, जून 13 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रही टोला में बीते गुरुवार को देर शाम घटी मारपीट की घटना में गंभीर रूप से जख्मी अधेड़ की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक विश्वनाथ साह ग्वालपाड़ा पंचायत के रही टोला वार्ड एक के रहने वाले हैं। मामले में मृतक के पुत्र मोनू कुमार के आवेदन पर उसी टोले के धनिक लाल साह, प्रिंस साह, गुड्डी देवी और पांडव कुमार सहित कुल दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मृतक के पुत्र मोनू कुमार ने बताया कि शाम में सभी आरोपी लाठी- डंडा, रॉड लेकर उसके घर पर आ धमके और गालीगलौज के साथ मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- मिश्रवलिया गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट मारपीट के क्रम में उसके पिता पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया गया। सिर पर चोट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़े। हल्ला सुनकर उसकी मां बचाने आई त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.