बलिया, जून 17 -- बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने मारपीट के मामले में छह बारातियों के नामजद मुकदमा दर्ज किया है। उप निरीक्षक संतोष कुमार को दी गई तहरीर में बेल्थरा बाजार निवासी अवध नारायण ने बताया कि रविवार की रात गांव में योगेन्द्र प्रसाद के लड़की की बारात आई थी। बारात में शामिल बोलेरों के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिसपर बोलेरो में सवार छह बारातियों ने उनकी पिटाई कर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...