मारपीट में छह नामजद
रुद्रपुर, मई 25 -- नानकमत्ता। खेत में मारपीट के आरोप में पुलिस ने छह नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बलवंत सिंह पुत्र प्रताप सिंह निवासी बिडोरा मझोला ने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 20 मई को ग्राम देवकली सलमता में वह अपने खेत में घास की सफाई कर रहा था। इसी दौरान खेत के पड़ोस में रहने वाला कुलदीप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह ने जान से मारने की धमकी दी। वीडियो बनाने पर कुलदीप सिंह व उसका पिता स्वर्ण सिंह ने मारपीट की। उसके भाई सिंगारा सिंह के भाई के साथ भी मारपीट की। अमरजीत कौर, रंजीत कौर, सुखदेव सिहने धारदार हथियार लेकर मारने दौड़े। बताया जा रहा है कि पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.