प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- प्रयागराज। लाउदर रोड जार्जटाउन निवासी रवि सोनकर ने करेली थाने में छह नामजद और करीब दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रवि के मुताबिक रात में वह सुल्तानपुर गंगागंज स्थित अपनी बहन के घर से निकल रहा था। तभी मोहम्मद मिर्जा, सैपु मिर्जा, कासिब मिर्जा, ताज मिर्जा, शाद मिर्जा और आन मिर्जा समेत अन्य लोगों ने उसे और उसके मित्र आयुष कुमार को घेर लिया और मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...