मारपीट में चौकी इंचार्ज पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
हरदोई, जून 25 -- सवायजपुर। सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हरई नकटौरा गांव में मारपीट के एक मामले में पीड़ित ने रूपापुर चौकी इंचार्ज पर समझौता कराने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, चौकी इंचार्ज ने आरोपों को निराधार बताया है। गांव निवासी सेवक राम ने बताया कि भैंस खुल जाने को लेकर उनके पड़ोसी पंचराम और कल्लू से कहासुनी हुई थी। उनका आरोप है कि गुरुवार को जब वह अपने घर के बाहर बैठे थे। तभी दोनों आरोपितों ने लाठी लेकर उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके हाथ में गंभीर चोट आई। सेवकराम ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि वह कई घंटे तक कोतवाली में बैठे रहे, लेकिन उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रूपापुर चौकी इंचार्ज अतुल गुप्ता ने उनसे समझौता करने क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.