मारपीट में चोटिल युवक की मौत मामले में थानेदार लाइन हाज़िर
सिद्धार्थ, अप्रैल 30 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। लोटन कोतवाली क्षेत्र के कोलहुवा गांव निवासी एक युवक के साथ जमीनी रंजिश में गांव के कुछ लोगों ने पीट दिया था। उसकी हालत बिगड़ने पर लखनऊ ले जाते समय मंगलवार देर रात गए मौत हो गई थी। बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध में लोटन तिराहा पर शव रख कर रास्ता जाम कर दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ अभिषेक महाजन ने थानाध्यक्ष डीके सरोज को लाइन हाज़िर कर दिया है।संदीप (22) पुत्र शिव मूरत को जमीनी रंजिश में 24 अप्रैल को गांव के लोगों ने पीट दिया था। गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज से इलाज के बाद मंगलवार शाम लखनऊ रेफर दिया गया था। यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में मारपीट में घायल युवक की मौत, विरोध में चक्का जाम रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। एसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में थानेदार को लाइन हाज़िर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.