सुल्तानपुर, जनवरी 4 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कामतागंज (हरिचन्ना) गांव में मेड़ काटने को लेकर हुई मारपीट की घटना के करीब एक माह बाद चोटिल बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि पांच दिसंबर को गांव में मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इस संबंध में कुसुम निषाद ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि गांव के ही अभयराज उर्फ अभई और उनके पुत्र विशाल ने मेड़ काटने का झूठा आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और घर में घुसकर ईंट-पत्थर से हमला कर कुसुम, उनकी मां मनदेई तथा दादी सहदेई (85) के साथ मारपीट की थी। मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के करीब एक माह बाद शुक्रवार को चोटिल महिला सहदेई की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने परिजनों ने पुलिस को मौत की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.