समस्तीपुर, जून 16 -- कल्याणपुर। क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी में ध्रुवगामा गांव के मुनरी देवी एवं पुनीता देवी तथा चकमेहसी गांव के अफसाना खातून एवं मोहम्मद कलीम शामिल हैं। सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उक्त जानकारी प्रभारी डॉ हैदर ने दी। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार लोग जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...