प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- उदयपुर, संवाददाता। इलाके के राजाराम का पुरवा (रेहुआ लालगंज) निवासी सावित्री देवी पत्नी विजय बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार शाम करीब आठ बजे घर पर बाल्टी में पानी भरा रखा था। पड़ोसी श्रीराम वर्मा की बकरी आकर पानी पीने लगी तो उलाहना देने गई। इसी बात को लेकर सुरेश कुमार, शोभनाथ, शिवम, जय करन ने पीड़िता और बेटे बेटा दीपक, नातिन नंदिनी पर लाठी-डंडा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बेटे दीपक का मोबाइल भी तोड़ दिया। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- हापुड़ : पेयजल लाइन तोड़ने के विरोध पर दी जान से मारने की धमकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...