प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के मई राम का पुरवा डीह बलई गांव निवासी शैलेन्द्र यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 मई की शाम करीब 4 बजे अपने चचेरे भाई प्रियांशू के साथ रायगढ़ से सिलेंडर लेकर घर आ रहा था। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने जमीन के विवाद में रास्ते में रोक लिया और उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर पाइप से उसे और उसके चचेरे भाई प्रियांशू को मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते चले गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अमित यादव, आशू यादव, अवधेश यादव, शनि यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, थाने में दी तहरीर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...