मारपीट में चार लोगों के खिलाफ केस
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 27 -- कुंडा। नवाबगंज थाना के दरोगा नारायण सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि 26 मई की सुबह छह बजे यूपी 112 पर खबर मिली की खल्कापुर रेवली में मारपीट हो रही है। पुलिस टीम के साथ पहुंचा तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरा, पाइप तोड़ने को लेकर दो पक्ष में मारपीट, जानलेवा धमकी दी जा रही है। मारपीट में तीन लोग घायल हुए, काफी समझाने के बाद वह लोग माने। घायलों का इलाज कराया गया। दरोगा नारायण की तहरीर पर पुलिस ने अमरावती पत्नी सदाशिव, सीता देवी पत्नी राजू, सपना पुत्री राम चन्दर, मीना पत्नी राम चन्दर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.