बगहा, मार्च 7 -- मैनाटाड़। इनरवा थाना क्षेत्र के सकरौल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में चार महिला सहित पांच लोग घायल हो गये। घटना शुक्रवार शाम की है।घायलों में जलेखा खातुन,सरफुन नेशा, सफीक मियां ,झून्नी खातून एवं सवेया खातून शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...