अररिया, अप्रैल 2 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार महिला घायल हो गयी। घायल व्यक्तियों का ईलाज पलासी सीएचसी में कराया गया। घायलों में कनखुदिया के जनरेतुन, सोहागपुर के बिनली देवी, कुजरी की निखत व नाजमीन शामिल हैं। मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्सक जहांगीर आलम ने बताया कि चारों घायलों का उपचार के बाद स्थिति खतरे से बाहर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...