बलिया, मार्च 2 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया खास गांव में रविवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर कराया गया। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना में 36 वर्षीय लाल बिहारी, उनकी पत्नी 33 वर्षीय लालसा, माता 70 वर्षीय पुनिया देवी, 33 वर्षीय यशवंत, 30 वर्षीय गुड़िया, 56 वर्षीय विजय कुमार, 30 वर्षीय संगीता आदि शामिल हैं। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल का कहना है कि मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.