बस्ती, जनवरी 28 -- विक्रमजोत। पटकापुर चौराहे पर गए एक युवक को कुछ मनबढ़ो ने मिर्ची फेंककर मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया है। बाघानाला गांव निवासी जगदीश प्रसाद पांडेय ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव से पटकापुर चौराहे पर घरेलू सामान खरीदने आया था। गांव के कुछ लोग पुरानी रंजीश में लाल मिर्च पाउडर डेकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया है। विक्रमजोत चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह ने बताया कि बाघानाला गांव निवासी जगदीश प्रसाद पांडेय की तहरीर पर गांव के रामबृक्ष पांडेय ,आदित्य, आदर्श एवं भतीजे रमन पांडेय के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.