गोपालगंज, अप्रैल 4 -- थावे। थावे थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में आपसी विवाद में शनिवार की सुबह हुई मारपीट में चार लोग जख्मी हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट सोने की चेन और 20 हजार रुपए भी छीन लिए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित सहदेव चौधरी ने फर्द बयान में बताया कि सुबह करीब पांच बजे वे अपने बथान पर बैठे थे। इस दौरान शिवप्रसाद चौधरी समेत अन्य लोग पहुंचकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बचाने आए उनके पुत्र वीरेश यादव और पोता कार्तिक भी घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...