बगहा, मई 26 -- सिकटा,एक संवाददाता। बलथर थाना के बलथर गांव में हिंसक मारपीट में एक ही परिवार की तीन महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जख्मी में रामदेव पासवान (50),उनकी पत्नी सुनैना देवी (48),पतोहू अंतिमा देवी (25) व पोती शारदा कुमारी(14) शामिल हैं।इन्हें सीएचसी सिकटा से जीएमसीएच रेफर किया गया है।थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामले में लालबाबू पासवान की पत्नी संजू देवी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज की गई। जिसमें बलथर गांव के इब्राहिम मियां,इस्लाम मियां,अफताब आलम, औरंगजेब आलम,शमसुल हक मियां,नेजामुल मियां, एमामुल मियां, इस्ताक मियां,इस्तेखार मियां समेत इब्राहिम और इस्लाम मियां की पत्नियों को आरोपित किया गया है। आरोप है कि खेत में काम करने के दौरान आरोपी जातिसूच...