पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम अजीतपुर पटपरा निवासी लाला राम पुत्र तोताराम ने थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 30 अप्रैल को वह अपने भतीजे गंगासरण और भाई गोधनलाल के साथ मिलकर अपनी जगह पर डंडा गाढ़कर भूसा भर रहा था। तभी उसका भाई कीरत प्रसाद और उसकी पत्नी दुलारो देवी, पुत्र उमाशंकर और मानसिंह मौके पर आ गए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दी। जिससे वह और उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...