मारपीट में घायल हुए युवक की पटना में इलाज के दौरान मौत
दरभंगा, मार्च 19 -- बहेड़ी,। थाना क्षेत्र के बघौनी पंचायत के मोटगाह गांव में घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट के मामले ने अब हत्या का रूप ले लिया है। गंभीर रूप से घायल युवक मो. जुबेर की मंगलवार की देर रात इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। बताया जाता है कि 13 मार्च को नामजद आरोपियों ने जुबेर के घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से बेरहमी से पिटाई की थी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने पहले उसे स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दरभंगा डीएमसीएच रेफर किया गया था। बाद में बेहतर इलाज के लिए उसे पटना भेजा गया, जहां मंगलवार रात उसने दम तोड़ दिया। मामले में पहले से ही बहेड़ी थाना में प्राथमिकी संख्या 155/26 दर्ज है। जिसमें आठ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। मृतक के परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.