बांका, मार्च 8 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत पहाड़पुर गांव में गुरुवार को आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल शनिवार को मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट में एक पक्ष के दिलीप कापरी (50), पिंकी देवी एवं श्रवण कुमार जख्मी हुए थे तो दूसरे पक्ष के सौरभ कुमार एवं अंजन कापरी घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ ज्योति भारती ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा दिलीप कापरी एवं सौरभ कुमार को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया था। इलाज के दौरान दिलीप कापरी का निधन हो गया। मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने बताया कि मारपीट की सूचना थाना को नहीं दी गई थी, इसलिए प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। घायल व्यक...