गिरडीह, जून 15 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के चरघरा पुल के समीप 12 जून देर शाम को मारपीट में घायल गोराडीह गांव निवासी हबीब उर्फ समसुद्दीन अंसारी की मौत रविवार की दोपहर को इलाज के क्रम में सदर अस्पताल गिरिडीह में हो गई। शव का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौप दिया गया। मृतक के परिजन सहित अन्य ग्रामीण शव को लेकर रविवार की शाम को गांडेय थाना पहुंचे। थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह ने स्वजनों को दोषियों पर अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मारपीट के मामले को लेकर मृतक की पत्नी ने शनिवार को गांडेय थाना में आवेदन देकर पुलिस से उचित कारवाई की मांग किया था। मारपीट में घायल समसुद्दीन को इलाज के लिए गांडेय सीएचसी ले जाया गया। वहां से पुनः सदर अस्पताल ले जाया गया। सबीजन बीबी ने बताया कि उनके परिवार का ...