बांका, मार्च 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के मैनमा ओपी अंतर्गत पहाड़पुर गांव में गुरुवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में घायल एक व्यक्ति की मौत के बाद एक ओर परिजनों में मातम छाया हुआ है तो गांव के लोग भी इस घटना से हतप्रभ हैं। घटना की जानकारी मिलने पर शनिवार की रात में एसडीपीओ अमर विश्वास एवं मैनमा ओपी अध्यक्ष अयांश रंजन ने गांव पहुंच कर मामले की छानबीन की। पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की एवं घटनास्थल का मुआयना किया। मालूम हो कि पिछले गुरुवार को पहाड़पुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दिलीप यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनकी इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र श्रवण कुमार ने बताया कि शादी ब्याह को लेकर पड़ोसी सौरभ कुमार उन लोगों को गाली-गलौज करते रहते थे। गुरुवार को उन लोगों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.