जौनपुर, अप्रैल 22 -- मुंगरा बादशाहपुर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के होलपुर गांव निवासी 52 वर्षीय रामबहादुर वनवासी की उपचार के बाद मौत हो गई। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि आरोपित पक्ष ने इन आरोपों से इंकार किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। रामबहादुर वनवासी पुत्र जवाहर वनवासी पिछले कुछ समय से उकनी गांव में छप्पर डालकर रह रहे थे। मृतक की पत्नी ऊषा देवी का आरोप है कि 18 अप्रैल को उकनी गांव निवासी पूर्व प्रधान राजेश गिरी व अन्य लोगों ने उसके पति के साथ मारपीट की थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका इलाज सुजानगंज के एक निजी अस्पताल में कराया गया था, जिसकी मंगलवार देर शाम मृत्यु हो गई। वहीं, आरोपित पूर्व प्रधान राजेश गिरी ने मारपीट के आरो...