बिजनौर, सितम्बर 19 -- थाना स्योहारा क्षेत्र में मारपीट में घायल वृद्ध की मुरादाबाद के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम लांबिया निवासी विजय सिंह (65 वर्ष) के साथ 18 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे ग्राम रतनपुर से आगे हलदुआ माफी रोड स्थित शराब की हट्टी के पास अक्की और प्रशांत द्वारा मारपीट की गई थी। जिसमें विजय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मुरादाबाद स्थित कोठीवाल हॉस्पिटल ले गए, जहां शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल 65 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों अक्की और प्रशांत को गिरफ्...