चंदौली, मई 2 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। शहाबगंज थाना क्षेत्र के रज्जुपुर गांव में बीते गुरूवार की देर शाम दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। देखते देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें गजधरा गांव निवासी 52 वर्षीय कोमल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गये। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया। शनिवार को इलाज के दौरान घायल कोमल तिवारी की मौत हो गयी। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही पुलिस परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।क्षेत्र यह भी पढ़ें- वार्ड पार्षद हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिले विधायक के गजधरां गांव निवासी कोमल तिवारी बीते गुरुवार को अपने परिचित फत्तेपुर खुर्द निवासी अमरनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.