पूर्णिया, अगस्त 4 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान गोरियर पश्चिम पंचायत के गोरियर मिलीक टोला निवासी शिव प्रसाद महतो (45) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों ने टीकापट्टी थाना में महिला एवं पुरुष समेत 23 लोगों के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर मारपीट और घायल को इलाज के लिए ले जाने में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 29 जुलाई की रात करीब 11 बजे शिव प्रसाद महतो पड़ोस में आयोजित एक शादी समारोह से भोज खाकर घर लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: पूर्णिया के रुपौली में मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत घर के दरवाजे पर पहले से मौजूद नामजद लोगों ने...