मारपीट में घायल वेल्डिंग मिस्त्री की उपचार के दौरान मौत
मऊ, जुलाई 19 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसावा निवासी 30 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री आफताब अहमद की गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। मृतक के पिता तफज्जुल अहमद ने थाने में शिकायत पत्र देकर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि 8 जुलाई को राहुल नामक युवक ने उसे अपने साथ बुलाकर ले गया था और पुरानी रंजिश को लेकर उनके पुत्र के साथ मारपीट किया था। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उसे उपचार के लिए आफताब को उपचार के लिए गोरखपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान शुक्रवार की देर शाम को हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.