मारपीट में घायल वृद्ध की 25 दिन बाद मौत
पूर्णिया, जुलाई 12 -- धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के चंद्ररही गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय गुलाबचंद मंडल की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले को हत्या की धारा में परिवर्तित करने की मांग की है। इस संबंध में मृतक के पुत्र नरेश मंडल ने वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्णिया एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धमदाहा को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 30 मई को भू-विवाद को लेकर पड़ोसियों ने गुलाबचंद मंडल के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 24 जून 2026 को मायागंज अस्पताल भागलपुर में उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र नरेश मंडल का आरोप है कि उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.