बलिया, अप्रैल 18 -- बांसडीहरोड। करीब एक पखवारा पहले बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में घायल इलाके के छोड़हर निवासी 85 वर्षीय विश्वनाथ बिंद की इलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी। पहले से दर्ज मारपीट के मुकदमा को गैर इरादतन हत्या में तरमीम करते हुए पुलिस ने एक आरोपी नंदजी बिंद को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। इस सम्बंध में सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्र का कहना है कि बच्चों के विवाद को लेकर बबलू बिंद और नंदजी बिंद के परिवार के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में विश्वनाथ गंभीर रुप से घायल हो गये थे जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था। यह भी पढ़ें- उमेश की मौत मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा इस प्रकरण में एक पक्ष के नंदजी को पहले ही पकड़कर चालान किया जा चुका है। बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.