गुमला, मार्च 11 -- जारी प्रतिनिधि। जारी थाना क्षेत्र में मामूली कहा-सुनी के बाद हुई मारपीट की घटना में घायल 85 वर्षीय सदरक बेक की मौत हो गई। घटना करीब एक माह पहले 13 फरवरी की है। जानकारी के अनुसार गांव के इजिकिल बाड़ा ने सदरक बेक के साथ मारपीट की थी, जिसमें उनका एक हाथ टूट गया था और कमर में भी गंभीर चोट लगी थी।घटना के बाद परिजनों ने उनका इलाज जशपुर, फिर सीएचसी चैनपुर और बाद में सदर अस्पताल गुमला में कराया। सदर अस्पताल में तीन दिन इलाज के बाद वह घर लौट आए थे और स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।मंगलवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उनकी मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी शनि कुमार ने बताया कि मामले के आरोपी इजिकिल बाड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट...