मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत
सीवान, जून 22 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव में चार दिन पहले बुधवार को हुई मारपीट में घायल वृद्ध की शनिवार की रात इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक भीखमपुर गांव के सत्तर वर्षीय अक्षयवर महतो बताए जाते हैं। उनका सीवान के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि सीवान टाउन थाना की पुलिस ने मृतक वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर रविवार को सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर शुक्रवार को वृद्ध की पत्नी सुशीला देवी के आवेदन पर बुधवार को थाने में मारपीट कर घायल कर देने का मामला दर्ज किया गया है। इसमें उसने अपने बहू कुसुम देवी एवं दो पोतियों पुतुल देवी व पाकी कुमारी को आरोपित किया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.