मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने किया जाम
समस्तीपुर, मई 19 -- रोसड़ा। थाना क्षेत्र के ठाहर वार्ड 3 में बीते 7 मई की रात हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध पवन कुमार चौधरी (60) की इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य पथ को ठाहर के समीप जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप था कि पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है। आक्रोशित लोग वरीय पुलिस पदाधिकारी को बुलाने तथा कांड के अनुसंधानकर्ता को बदलने की मांग कर रहे थे। यह भी पढ़ें- मारपीट में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत, लोगों ने किया जाम जामस्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक लोग सड़क पर डटे रहे। संवाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.