फिरोजाबाद, दिसम्बर 25 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र में 3 दिन पूर्व हुए झगड़े में घायल वृद्धा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल लाई। बैरनी सनोरा निवासी 65 वर्षीय कुसुमा देवी पत्नी रामसेवक 22 दिसंबर को मकान के बाहर लगे सरकारी नल पर पानी भर रही थी। उसी दौरान पड़ोस के ही सुरेश चंद्र पुत्र रामेश्वर दयाल पानी भरने के लिए आ गया। पहले जानी भरने को लेकर उनके बीच कहा सुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एकत्रित हो गए। कुसमा देवी पक्ष से रचना सत्येंद्र और प्रीति व सुरेश चंद पक्ष से केशव लोकेंद्र और ओमवती पहुंच गए। जिनमें मध्य कहासुनी होने के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में कुसमा देवी, रचना, सत्येंद्र और प्रीति घायल हो गए। कुसमा देवी की दशा नाजुक देख आगरा रेफर कर दिया था। जहां उसने उपचार के दौरान गुरुवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.