आजमगढ़, अप्रैल 2 -- आजमगढ़, संवाददाता। मंडलीय अस्पताल में भर्ती घायल युवक की उपचार के दौरान बुधवार की रात में मौत हो गई। वह मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र का निवासी था। सप्ताह भर पूर्व मारपीट में घायल हो गया था। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के काझा खुर्द गांव निवासी 19 वर्षीय भरत राम का उसके पट्टीदार से भूमि को लेकर विवाद था। 26 मार्च को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने भरत को अकेले मिलने पर मारपीट कर घायल कर दिया था। जिससे उसे गंभीर चोटें आई थीं। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इस पर उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान बुधवार की रात भरत राम की मौत हो गई। वह चार भाई और एक बहन में बड़ा है। उसकी मौत के बाद से परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.